शारदीय नवरात्रि के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज राजनेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी और उनके अच्छे भविष्य के लिए मां दुर्गा से मनोकामना भी की। वहीं पूरा दिन बीत जाने के बाद देर शाम राहुल गांधी ने भी शनिवार को देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। कुछ ऐसे भी यूजर रहे जिन्होंने राहुल गांधी द्वारा शाम को नवरात्रि की शुभकामना देने पर उनकी क्लास लगा दी। ट्विटर पर यूजर्स ने राहुल से पूछा कि ईद-बकरीद की शुभकामनाएं तो सुबह ही दे देते हो लेकिन नवरात्रि का पता शाम को चला क्या?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नवरात्र के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ आज के युग में नारी का सम्मान करना देवी का पूजन करने जितना ही आवश्यक है। नवरात्र की शुभकामनाएं।’’ राहुल गांधी ने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब हाथरस घटना तथा कुछ अन्य मामलों को लेकर कांग्रेस आक्रामक बनी हुई है और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साध रही है।

राहुल गाँधी के इस ट्वीट के बाद यूज़र्स की प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गयी। देखें यूज़र्स के जवाब..

https://twitter.com/gudiyamishra04/status/1317457252920348675?s=20
https://twitter.com/309priyapandit/status/1317686722151342080?s=20